शिक्षक दंपती और SAIL के पूर्व कर्मचारी समेत बंगाल के 32 तीर्थयात्री लापता, शुभेंदु और ममता बोले- सभी सकुशल लौटेंगे

Nepal Flash Floods 2026: नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ में पश्चिम बंगाल के 32 तीर्थयात्री लापता हैं. लापता लोगों में शिक्षक दंपती और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के पूर्व कर्मचारी शामिल हैं. राज्य सरकार उनके परिजनों और नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में है. जानें शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी ने क्या कहा.

Nepal Flash Flood: पश्चिम बंगाल से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गये पूर्व शिक्षक दंपती और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के पूर्व कर्मचारी समेत 32 लोग लापता हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि इस दल के एक व्यक्ति से सरकार का संपर्क हुआ है. सीएम शुभेंदु और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि बंगाल के सभी 32 लोग सुरक्षित और सकुशल अपने घर लौटेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बंगाल सरकार के अधिकारी लापता लोगों के परिजनों के साथ-साथ भारतीय दूतावास के भी संपर्क में हैं.

भारत के करीब 150 लोग नेपाल में लापता : शुभेंदु

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद राज्य के 32 लोग लापता हैं. इनमें से एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित हो गया है. उन्होंने यहां कोलकाता पुलिस मुख्यालय में जीवन रक्षा पदक प्रदान करने के लिए आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने कहा- हम इस बात से चिंतित हैं कि भारत के करीब 150 लोग लापता हैं. सीएम ने कहा कि अलग-अलग वजहों से नेपाल गये लोगों के परिजनों के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस तथा कोलकाता पुलिस ने हेल्पलाइन 033-24793311 और 9147890181 भी शुरू की है.

ममता ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता जतायी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने नेपाल में आयी भयानक बाढ़ पर दुख व्यक्त करते हुए बंगाल के लापता लोगों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद जतायी. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हिमालयी देश के लोगों तथा राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों के साथ एकजुटता जतायी.

ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग महिला के लिए बना वरदान

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भू-स्खलन से आयी बाढ़

नेपाल और तिब्बत सीमा पर हुए भीषण भू-स्खलन, बर्फबारी और अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ (Flash Floods) की वजह से स्थिति भयावह हो गयी है. भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गये पश्चिम बंगाल के 32 तीर्थयात्रियों का संपर्क अचानक टूट गया है और वे लापता बताये जा रहे हैं. लापता यात्रियों में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती स्वपन मंडल (66) और उनकी पत्नी मऊ मंडल तथा दुर्गापुर के पूर्व SAIL कर्मचारी सुभाष चंद्र घोष (61) भी शामिल हैं.

बुधवार सुबह 8:30 बजे आया था आखिरी मैसेज

कोलकाता की ‘चलो जाई’ ट्रेवल एजेंसी के जरिये 21 अगस्त को कोलकाता से निकले इस 32 सदस्यीय दल को नेपाल के रसुवा (Rasuwa) होकर तिब्बत में प्रवेश करना था. स्वपन मंडल ने बुधवार सुबह 8:30 बजे अपने दोस्त मानस गुप्ता को व्हाट्सएप पर गुड मॉर्निंग मैसेज और तस्वीर भेजी थी. उसके बाद से ही उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं. उनका बेटा अमेरिका (USA) में है, जो लगातार कोलकाता प्रशासन और परिजनों के संपर्क में है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: अभिनेता खराज मुखर्जी पत्नी और क्रू मेंबर्स के साथ नेपाल में फंसे, फोन पर कहा- हम सुरक्षित हैं

SAIL के पूर्व कर्मचारी से भी नहीं हो रहा संपर्क

दुर्गापुर के रहने वाले 61 वर्षीय सुभाष चंद्र घोष ने बुधवार सुबह 6:14 बजे रसुवा से अपना आखिरी स्टेटस अपडेट किया था. उनके बचपन के दोस्त शुभोजित सेन ने बताया कि उनका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है.

359 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

नेपाल-चीन सीमा के पास हिमालयी नदी में बर्फ, कीचड़ और चट्टानों के गिरने से आयी भीषण बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है. 750 से ज्यादा लोग लापता हैं. लापता लोगों में 133 भारतीय और 37 एनआरआई शामिल हैं, जो मुख्य रूप से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर थे. तमिलनाडु के भी 37 तीर्थयात्रियों के फंसे होने की खबर है. मध्य नेपाल में भारी तबाही हुई है. कई कस्बे और गांव तबाह हो गये. महत्वपूर्ण पुल बह गये और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं ठप हो गयीं.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: भारत के पूर्व रेल मंत्री की पुत्रवधू नेपाल में लापता, 25 अगस्त की रात आखिरी बार हुई थी बात

बंगाल सरकार और पुलिस ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकार काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और केंद्रीय प्रशासनिक चैनलों के साथ लगातार संपर्क में है. फंसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय (भवानी भवन) में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. परिजनों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >