नेपाल त्रासदी के बाद जीएसआई की चेतावनी- हिमालयी क्षेत्रों में ‘मल्टी-हजार्ड’ मॉनिटरिंग सिस्टम की तत्काल जरूरत

Himalaya Multi Hazard Alert: नेपाल त्रासदी के बाद भारत के लिए खतरा. GSI के भू-वैज्ञानिक प्रदीप सिंह ने बताया कि हिमालय में एक छोटी हलचल कैसे महा-आपदा बन जाती है. जानें ग्लेशियर और बाढ़ से बचाव का नया प्लान.

Himalaya Multi Hazard Alert: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हाल ही में आयी विनाशकारी तबाही ने पूरे हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. 26 अगस्त को लांगटांग लिरुंग में बर्फ और चट्टानों के खिसकने से भोटेकोशी नदी का प्रवाह थम गया, जिससे बनी अस्थायी झील के अचानक फटने से भीषण बाढ़ आ गयी. इस बाढ़ ने 1,300 से अधिक लोगों की जान ले ली. नेपाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को तहस-नहस कर दिया.

‘अलग-अलग नहीं कर सकते खतरों का आकलन’

इस भयावह आपदा पर भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अतिरिक्त महानिदेशक प्रदीप सिंह ने चेतावनी जारी कर कहा है कि हिमालयी क्षेत्रों में खतरों का आकलन अब अलग-अलग (In Isolation) नहीं किया जा सकता. ऊंचाई वाले क्षेत्रों की एक छोटी-सी हलचल निचले इलाकों में विनाश (Cascading Disaster) का कारण बन सकती है.

कैसे एक छोटी हलचल बनती है महा-आपदा?

जीएसआई (GSI) के भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में एक आपदा दूसरी आपदा को जन्म देती है. उनका कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान या ढलान के असंतुलन से हिम-स्खलन (Avalanche), भू-स्खलन (Landslide) या ग्लेशियर टूटने की घटना होती है.

खिसकी हुई बर्फ, मलबे और चट्टानों के कारण प्राकृतिक नदियों का प्रवाह अचानक रुक जाता है. अस्थायी झीलें बन जाती हैं. उपग्रह तस्वीरों में नेपाल के लांगटांग में 11 हेक्टेयर में जलजमाव हो गया था.

जब यह पानी का दबाव प्राकृतिक बांधों को तोड़ता है, तो निचले इलाकों में मलबे के साथ भयंकर बाढ़ आती है, जैसा कि अक्टूबर 2023 में सिक्किम त्रासदी (60 से अधिक मौतें) और अब नेपाल में देखा गया.

ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग महिला के लिए बना वरदान

केवल सैटेलाइट पर निर्भरता खतरनाक

वैज्ञानिकों का मानना है कि केवल उपग्रह चित्रों (Satellite Imagery) के भरोसे समय रहते सटीक चेतावनी देना संभव नहीं है, क्योंकि ढलान टूटने का सटीक समय तय करना जटिल है. इसके लिए 4-स्तरीय एकीकृत निगरानी ढांचा (Integrated Monitoring Framework) लागू करना होगा. आइए, जानते हैं जीएसआई ने क्या सुझाव दिये हैं.

  1. InSAR डाटा विश्लेषण : समय-समय पर ढलानों में आ रहे सूक्ष्म बदलावों की ट्रैकिंग.
  2. ऑप्टिकल फीचर ट्रैकिंग : उपग्रह तस्वीरों से प्राकृतिक संकेतों और भू-भाग की गति का विश्लेषण.
  3. जमीनी उपकरण (Ground Instrumentation): संवेदनशील पहाड़ियों पर धरातलीय यानी जमीनी सेंसर लगाना.
  4. जमीनी जांच (Field Observation): वैज्ञानिकों द्वारा भौतिक रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दंपती और SAIL के पूर्व कर्मचारी समेत बंगाल के 32 तीर्थयात्री लापता, शुभेंदु और ममता बोले- सभी सकुशल लौटेंगे

हिमालयी राज्यों के लिए जीसीआई की मुख्य सिफारिशें

  • जोखिम वाले क्षेत्रों की प्राथमिकता से जांच की जाये. उन संवेदनशील पहाड़ियों और नदियों की पहचान करें, जो आबादी वाले इलाकों के ठीक ऊपर हैं.
  • क्रॉस-बॉर्डर डेटा शेयरिंग की जरूरत है. भारत, नेपाल और भूटान के बीच वास्तविक समय (Real-time) में मौसम और जलस्तर का डेटा साझा करना जरूरी है.
  • स्मार्ट लैंड-यूज प्लानिंग करनी होगी. नदियों के प्राकृतिक प्रवाह और संवेदनशील ढलानों के पास अनियंत्रित निर्माण पर रोक लगना होगा.
  • कम्युनिटी प्रीपेयर्डनेस के तहत निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को आपदा चेतावनी मिलते ही सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रशिक्षित करना होगा.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: भारत के पूर्व रेल मंत्री की पुत्रवधू नेपाल में लापता, 25 अगस्त की रात आखिरी बार हुई थी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >