नैहाटी : अगरबत्ती से घर में लगी आग

हालांकि घर के सारे सामान जल गये है. जानकारी के मुताबिक, घटना करीब साढ़े आठ बजे की है.

नैहाटी. नैहाटी थाना के अरविंदपल्ली इलाके में सोमवार सुबह एक घर में अचानक आग लग गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने तत्परता से आग बुझाया. घटना में कोई हताहत नहीं है. हालांकि घर के सारे सामान जल गये है. जानकारी के मुताबिक, घटना करीब साढ़े आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि रूपेश कर्मकार नामक एक व्यक्ति के घर में पूजा के दौरान अगरबत्ती जलायी गया थी, इसी अगरबत्ती से ही आग की चिंगारी घर में फैल गयी. धीरे-धीरे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. प्रारंभिक जांच में दमकल अधिकारियों ने बताया कि घर में आग अगरबत्ती की एक काठी से लगी. घटना में घर के सारे सामान जल कर खाक हो गये. हालांकि कोई हताहत नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >