युवती की मौत मामले में हत्या की शिकायत दर्ज

पूछताछ के दौरान, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि फिरोजा परवीन (18) उक्त इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी.

कोलकाता. जोड़ासांको थाना क्षेत्र के मित्रा लेन में एक युवती की अस्वाभाविक मौत के मामले में हत्या की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने अब, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, इसकी जानकारी रविवार को कोलकाता पुलिस की डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी ने दी है. गौरतलब है कि गत शनिवार को जोड़ासांको पुलिस थाने को मित्रा लेन के स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक युवती एक इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी है. सूचना मिलते ही तुरंत जोड़ासांको थाने की पुलिस वहां पहुंची. पूछताछ के दौरान, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि फिरोजा परवीन (18) उक्त इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया. उक्त घटना के संबंध में रविवार को फिरोजा परवीन की दादी सलमा खातून (59), जो नालंदा से कोलकाता आयी हैं, उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >