भाटपाड़ा : अवैध कब्जा वाले स्थानों पर नगरपालिका ने चलाया अभियान

कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर भाटपाड़ा नगरपालिका की ओर से सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लेकर अभियान चलाया गया.

चार नंबर गली से कांकीनाड़ा बाजार तक चला अभियान

प्रतिनिधि, बैरकपुर

कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर भाटपाड़ा नगरपालिका की ओर से सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लेकर अभियान चलाया गया. इस दिन भाटपाड़ा नगरपालिका से सटे चार नंबर गली से कांकीनाड़ा बाजार तक घोषपाड़ा रोड के दोनों तरफ फूटपाथों पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. हटाए गए दुकानदार काफी गुस्से में थे, लेकिन कोई भी विरोध करने के लिए आगे नहीं आया, क्योंकि गत गुरुवार को प्रशासन की ओर से माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने के लेकर सूचित किया गया था.

सूत्रों का कहना है कि वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया. फुटपाथ के दुकानदार अपनी आजीविका गंवाने से काफी गुस्से में हैं. कुछ दुकानदारों और हॉकरों ने कहा कि उनके मुताबिक, ममता बनर्जी आशा का प्रतीक हैं. उन्हें दुकानदारों और हॉकरों व फेरीवालों के बारे में जरूर सोचना चाहिए. उन्होनें कहा कि हमे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूरा विश्वास और आस्था है कि वह हमारी जीविका बचाने के लिए कोई ना कोई विकल्प जरूर तैयार करेंगी, जिससे हमारे परिवारों का पालन पोषण हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >