मृत मछुआरों के घर पहुंचे सांसद, परिजनों को दी आर्थिक मदद

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव सासंद अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर मथुरापुर के सांसद बापी हालदार मृतकों के परिजनों से मिले और उनकी आर्थिक मदद की

कोलकाता. मछली पकड़ने गये मछुआरों का दल दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें आठ मछुआरों मौत हो गयी और एक लापता है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव सासंद अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर मथुरापुर के सांसद बापी हालदार मृतकों के परिजनों से मिले और उनकी आर्थिक मदद की. साथ ही किसी भी परेशानी में साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया. उल्लेखनीय है कि 36 घंटा पहले 17 मछुआरों का दल हिल्सा मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था. तभी ट्रॉलर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी थी, उनके नाम कन्हाई दास, बासुदेव दास, निरंजन दास, जगबंधु दास, निखिल दास, शंकर दास, मुकुंद वैरागी और सौरभ दास हैं, जबकि पादुरी दास नामक एक मछुआरा अभी तक लापता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >