शुक्रवार तक आंधी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

विभाग के मुताबिक राज्य में इस समय बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी है. विभाग ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में येलो अलर्ट

कोलकाता. उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है. सोमवार को अलीपुर मौसम विभाग ने अगले शुक्रवार तक उत्तर से लेकर दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. इसे लेकर सतर्कता जारी की गयी है. विभाग के मुताबिक राज्य में इस समय बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी है. विभाग ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. वज्रपात की संभावना भी जतायी गयी है. दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को झाड़ग्राम, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में आंधी बारिश की सतर्कता जारी की गयी है. शुक्रवार को भी दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्व बांग्लादेश के ऊपर एक उच्च दबाव का क्षेत्र बना है. बंगाल की खाड़ी से राज्य में जलीय वाष्प प्रवेश कर रहा है. इस वजह से बारिश के लिए उपयुक्त मौसम बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >