तृणमूल की मेगा बैठक आज आयेंगे 19 हजार प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में मेगा बैठक बुलायी है.

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में मेगा बैठक बुलायी है. बैठक में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए सांसद, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी से लेकर सभाधिपति, ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी स्तर के नेताओं को बुलाया गया है.

इस आयोजन को राज्य के बूथ स्तर के लोग भी देख सकें. इसके लिए विशेष कदम उठाये जा रहे हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 19 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि इस मेगा बैठक में शामिल होंगे. नेताजी इंडोर स्टेडियम के आसपास बड़े स्क्रीन की व्यवस्था भी रहेगी. सभी जिलों के पार्टी दफ्तरों में स्क्रीन लगाये गये हैं, ताकि पार्टी कार्यकर्ता ममता बनर्जी का संदेश सुन सकें. जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजे से प्रतिनिधियों का सम्मेलन शुरू होगा. दोपहर में ममता बनर्जी के भाषण के साथ यह खत्म होगा. बुधवार को ही दूर-दराज के जिलों से प्रतिनिधि कोलकाता पहुंच गये हैं. तृणमूल भवन से डेलीगेट कार्ड संग्रह कर रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने 250 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है. बताया गया है कि मुख्यमंत्री नेताओं व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >