धर्म के नाम पर बंटवारे की राजनीति करने वालों से रहें सतर्क : अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को बहरमपुर में रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर धर्म के आधार पर बंटवारे की राजनीति करने व बंगाल को अस्थिर करने का आरोप लगाया और लोगों को सतर्क रहने की अपील की.

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को बहरमपुर में रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर धर्म के आधार पर बंटवारे की राजनीति करने व बंगाल को अस्थिर करने का आरोप लगाया और लोगों को सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद ने 2021 में ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने में निर्णायक भूमिका निभायी और 22 में से 20 सीटें तृणमूल को दिलायीं. 2024 में भी जनता ने भाजपा के ‘डमी उम्मीदवार’ अधीर चौधरी को हराया, इसके लिए उन्होंने लोगों का आभार जताया.अभिषेक बनर्जी ने बेलडांगा में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ लोग और मुर्शिदाबाद का एक नया गद्दार माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस दिन तृणमूल के रोड शो रद्द करने से ऐसे तत्वों को ऑक्सीजन मिलती, इसलिए कार्यक्रम नहीं रोका गया. तृणमूल सांसद ने नाम लिये बगैर पार्टी से सस्पेंड किये गये विधायक हुमायूं कबीर पर निशाना साधा और कहा कहा कि बाबरी मस्जिद पर राजनीति करने वाला व्यक्ति खुद 2019 में भाजपा का उम्मीदवार था. फिर भाजपा से संपर्क में कौन है, यह जनता समझेगी. उनका आरोप है कि भाजपा ने 100 दिन का काम, आवास, ग्रामीण सड़क और जल जीवन मिशन की राशि रोक कर बंगाल को आर्थिक रूप से घेरने की कोशिश की. एसआइआर के जरिये लोगों को परेशान किया जा रहा है.प्रवासी श्रमिकों के लिए मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन द्वारा जारी दो हेल्पलाइन नंबर – 7430000030 और 9147888388 का जिक्र करते हुए उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया. झारखंड में मारे गये बंगाल के प्रवासी मजदूर अलाउद्दीन शेख के मामले में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से बात हुई है. परिवार को दो लाख रुपये की सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >