1.14 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में झाड़ग्राम से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप मिश्रा है.

कोलकाता. विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सॉल्टलेक के एक वृद्ध मृत्युजंय हाजरा को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा कर 1.14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को झाड़ग्राम के लालगढ़ थाना क्षेत्र से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप मिश्रा है. उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल समेत कई दस्तावेज जब्त किये हैं. बताया जाता है कि मृत्युंजय हाजरा को साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर डर दिखा कर लगभग 1.14 करोड़ की ठगी की थी. पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को आरोपी को लालगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >