विवाहित प्रेमिका को छत से फेंका, चली गयी जान

मृतका की पहचान मंपी देबनाथ के रूप में हुई है. वह पलाशीपाड़ा थाना क्षेत्र की निवासी है.

कल्याणी. एक युवक पर विवाहिता को प्यार के जाल में फंसाकर अपहरण करने एवं अश्लील वीडियो बनाने के लिए राजी नहीं होने पर छत से धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. घटना नदिया जिला के कालीगंज थाना अंतर्गत पलाशी इलाके की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. टोटोन मालाकार बताया जा रहा है. मृतका की पहचान मंपी देबनाथ के रूप में हुई है. वह पलाशीपाड़ा थाना क्षेत्र की निवासी है. जानकारी के अनुसार, मंपी 11 फरवरी को पालसुंडा स्थित अपनी ससुराल से लापता हो गयी थी. उसके पति ने पलाशीपाड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी. परिजनों का आरोप है कि टोटोन और उसके दोस्तों ने मंपी का अपहरण कर लिया और उसे पलाशी के फूलतला मोड़ के पास एक तीन मंजिला घर में रखा. 13 फरवरी की दोपहर को मंपी को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया. इंकार करने पर उसे पीटा गया. फिर तीन मंजिला मकान की छत से उसे नीचे फेंक दिया गया. इसके बाद आरोपियों ने ही उसे पलाशी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उधर, पुलिस मामले की जांच रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >