बांग्लादेशी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं तृणमूल कांग्रेस के कई नेता : शमिक

बांग्लादेशी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं तृणमूल कांग्रेस के कई नेता : शमिक

कोलकाता. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दल एसआइआर पर चर्चा के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, भाजपा के सांसद शमिक भट्टाचार्य ने विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि वे किस मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं. विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. भाजपा नेता ने मतदाता सूची पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश में सिर्फ भारत के नागरिकों को मतदान का अधिकार है. बांग्लादेशियों को वोटिंग का अधिकार नहीं दिया जा सकता. जिनकी मौत हो चुकी है, उनके नाम वोटर लिस्ट में होने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संदेश है, डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट, और इसी आधार पर काम किया जा रहा है. भट्टाचार्य ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें कोलकाता आकर पश्चिम बंगाल का दौरा करना चाहिए, क्योंकि वे जनता से तो दूर हो ही गये हैं, अब पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कटते जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का कोई आधार नहीं बचा है और स्थानीय नेता वोट चोरी जैसे स्लोगन के लिए तैयार नहीं हैं. मस्जिद निर्माण में बाधा आने पर सड़कों पर उतरने की हुमायूं कबीर की चेतावनी पर भट्टाचार्य ने कहा कि जब तक ममता बनर्जी की सरकार है, वे प्रदर्शन कर सकते हैं. लेकिन, जनता जल्द ही इस सरकार का विसर्जन कर देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के कई नेता बांग्लादेशी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्ला बनाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश चल रही है. भट्टाचार्य ने कहा कि यह साजिश केवल बंगाल तक सीमित नहीं, बल्कि बिहार और झारखंड तक फैल चुकी है. उन्होंने देश की जनता से इस खतरे पर गंभीरता से सोचने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >