व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में प्रदीप पाल नामक एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है.

गिरफ्तार आरोपियों का मामा है घायल व्यक्ति

संवाददाता, कोलकातापारिवारिक विवाद में प्रदीप पाल नामक एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात सरसुना इलाके में हुई. घायल को को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे छह टांके लगाये गये. घायल प्रदीप पाल की शिकायत पर सरसुना थाने की पुलिस ने दो हमलावरों संजय चौधरी उर्फ गोपाल (48) एवं वरुण पाल (47) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल प्रदीप पाल दक्षिण बेहला इलाके के राधाकृष्णपल्ली का रहने वाला है. उसने बताया कि सोमवार रात दो युवक उनकी दुकान पर आये. दोनों रिश्ते में उनके भांजे हैं. वहां पहुंचे पर दोनों युवकों चाय पीने को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया. इसी बीच अचानक एक ने उनका दोनों हाथ पकड़ लिया और दूसरे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >