Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की विचारधारा बंगाल के लोगों के लिए मार्गदर्शक शक्ति रही है.

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की .ममता बनर्जी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की विचारधारा बंगाल के लोगों के लिए मार्गदर्शक शक्ति रही है.उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.वे हर दिन, हर पल हमारे साथ रहते हैं. उनकी विचारधारा ही हमारा मार्ग है. वे हमारे मार्गदर्शक है.रवीन्द्रनाथ टैगोर का निधन 1941 में ‘बाइशे श्रावण’ (बंगाली कैलेंडर के अनुसार सावन महीने का 22वां दिन) को हुआ था .


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >