बंगाल उपचुनाव 2026: ममता बनर्जी नंदीग्राम से अखिल गिरि को बना सकती हैं उम्मीदवार, टीएमसी सुप्रीमो ने कालीघाट बुलाया

नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मंत्री अखिल गिरि को कालीघाट स्थित अपने आवास पर बुलाया था. इसके बाद से अटकलें तेज हैं कि गिरि को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

Nandigram Assembly ByPoll 2026: नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. खबर है कि बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व मेदिनीपुर के तृणमूल नेता अखिल गिरि से फोन पर बातचीत की है. कहा जा रहा है कि ममता ने गिरि को कालीघाट स्थित अपने आवास पर बुलाया था. इसके बाद से चर्चा तेज है कि अखिल गिरि को नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि, पार्टी ने अब तक उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

अखिल गिरि को ममता ने WhatsApp पर दिये सुझाव

अखिल गिरि ने पत्रकारों से कहा कि शुक्रवार से पहले भी उनकी ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने उपचुनाव को लेकर उनसे सलाह मांगी थी और अपनी राय से अवगत कराया था. वाट्सएप के जरिये भी उन्होंने पार्टी को चुनाव संबंधी सुझाव दिये थे.

पार्टी जो कहेगी करूंगा : अखिल गिरि

उम्मीदवारी की अटकलों पर पूर्व मंत्री अखिल गिरि ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो जिम्मेदारी या निर्देश देगी, उसका पालन करेंगे. उम्मीदवार के चयन पर उन्होंने ममता बनर्जी के फैसले पर भरोसा जताया. हालांकि, उन्होंने स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने की राय भी रखी. साथ ही कहा कि यदि पार्टी उन्हें नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाती है, तो वह निर्देश का पालन करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट

नंदीग्राम में तृणमूल के भीतर खींचतान

नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर तृणमूल के भीतर राजनीतिक और सांगठनिक विवाद भी चल रहा है. सत्ता परिवर्तन के बाद पार्टी दो खेमों में बंटी हुई है. चुनाव चिह्न ‘जोड़ाफूल’ और पार्टी के कोष पर अधिकार को लेकर ममता बनर्जी खेमे और रीतब्रत बनर्जी गुट के बीच विवाद है. शनिवार को चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बातचीत की. अब आयोग के फैसले पर नजर है.

रीतब्रत खेमे ने कहा है कि यदि ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ती हैं, तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम में क्यों बार-बार हार जाती है तृणमूल, कुणाल घोष ने बतायी अपनी ही पार्टी की कमजोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >