ममता बनर्जी दे रहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण : शुभेंदु

उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में कट्टरपंथियों की सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है

पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से की मुलाकात कोलकाता/पटना. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में कट्टरपंथियों की सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है. शुभेंदु अधिकारी बिहार में मंत्री व भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडे से मिलने गये थे. उन्होंने शनिवार को पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात की. श्री अधिकारी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा हुई. शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी हैं. वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं और यही वजह है कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का विरोध कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने आगामी विधानसभा चुनावों में कट्टरपंथियों की इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है. चुनाव के बाद राज्य में ‘सनातनी सरकार’ बनेगी. शुभेंदु ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद अब लक्ष्य पश्चिम बंगाल है. उन्होंने कहा कि ‘अंग’ (बिहार) और ‘कलिंग’ (ओडिशा) के बाद अब बंगाल की बारी है. इस बार बंगाल में केवल ‘राष्ट्रवादियों’ की सरकार बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >