मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी मातृ दिवस पर बधाई

कहा कि मां प्रेरणा, प्यार की मूर्त रही है और वह हमारे अस्तित्व में मौजूद है.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि मां प्रेरणा, प्यार की मूर्त रही है और वह हमारे अस्तित्व में मौजूद है. अपनी दिवंगत मां के बेहद करीब रहीं बनर्जी ने उन्हें याद किया श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा : मातृ दिवस पर मैं सभी माताओं को तहे दिल से सलाम करती हूं. उन्होंने कहा : मां दुनिया का सबसे प्यारा नाम. चाहे वह जन्म देने वाली मां हो या मातृभूमि- वह हमारी प्रेरणा, हमारा प्यार, हमारी अभिलाषा जुनून है. वह हमारे पूरे अस्तित्व में मौजूद है. मुख्यमंत्री ने कहा : मैंने अपनी कई परियोजनाओं में अपनी मां को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. मां-माटी-मानुष की शुरुआत मेरी मां से हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने लिखे कई गीतों और कविताओं में माताओं का सम्मान किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में ऐसे ही एक गीत की कुछ पंक्तियां साझा कीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >