TMC की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने BJD नेता से गुपचुप रचायी शादी

Mahua Moitra Wedding News: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर महुआ मोईत्रा लगातार 2 बार लोकसबा के लिए चुनी गयीं हैं. टीएमसी और बीजेडी के इन दोनों राजनीतिक नेताओं के लिए यह जीवन की नयी शुरुआत है. राजनीतिक विचारधारा के टकराव के बावजूद पिनाकी मिश्रा और महुआ मोईत्रा के बीच नजदीकियों की चर्चा पहले भी मीडिया में आयी थी.

Mahua Moitra Wedding News: तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने विवाह कर लिया है. उन्होंने ओडिशा के पूर्व सांसद से गुपचुप शादी रचायी है. दोनों का विवाह कथित तौर पर जर्मनी में 3 मई 2025 को संपन्न हुआ. महुआ और पिनाकी दोनों ने इस विवाह समारोह को बेहद गुप्त रखा. अब जाकर मीडिया में यह खबर आयी है. इंडिया टुडे के मुताबिक, बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा ने विदेश में शादी की. विवाह समारोह बेहद निजी कार्यक्रम था.

तृणमूल के टिकट पर 2 बार सांसद बनीं महुआ

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर महुआ मोईत्रा लगातार 2 बार लोकसबा के लिए चुनी गयीं हैं. टीएमसी और बीजेडी के इन दोनों राजनीतिक नेताओं के लिए यह जीवन की नयी शुरुआत है. राजनीतिक विचारधारा के टकराव के बावजूद पिनाकी मिश्रा और महुआ मोईत्रा के बीच नजदीकियों की चर्चा पहले भी मीडिया में आयी थी. उनकी एक तस्वीर मीडिया में आयी है, जिसमें पिनाकी और महुआ दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. महुआ ने पिनाकी का हाथ थाम रखा है.

तृणमूल कांग्रेस का कुछ भी कहने से इंकार

महुआ मोईत्रा और पिनाकी मिश्रा में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की खबर को सार्वजनिक नहीं किया है. पश्चिम बंगाल में हमारे संवाददाता ने तृणमूल कांग्रेस से इस संबंध में बात करने की कोशिश की, तो पार्टी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: झारखंड में 5 जून को कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी ने 16 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

LPG Price Today: 5 जून को आपके शहर में कितने में मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >