पूर्व मेदिनीपुर में लंबित मामलों के निबटारे के लिए लगी लोक अदालत

इस दिन हल्दिया, तमलुक और कांथी की तीन अदालतों में आज कुल 13367 बैंक से संबंधित मामले और बीएसएनएल के 800 मामलों की सुनवाई हुई.

हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर की तीन अदालतों (हल्दिया, तमलुक और कांथी अदालतों) में शनिवार को लोक अदालत लगायी गयी. एक ही दिन में करीब 21 हजार मामले दाखिल हुए, जो काफी समय से लंबित हैं. जिला जज इनमें से अधिकतर मामले निस्तारित किये जाने के प्रति आशान्वित हैं. इस दिन हल्दिया, तमलुक और कांथी की तीन अदालतों में आज कुल 13367 बैंक से संबंधित मामले और बीएसएनएल के 800 मामलों की सुनवाई हुई. जिला न्यायाधीश प्रियव्रत दत्ता, पूर्व मेदिनीपुर जिला के कानूनी सहायता प्राधिकरण के सचिव शुभोजित रक्षित, तमलुक महकमा के पुलिस अधिकारी और अन्य अधिकारियों की बेंच में मामलों को सुना गया. जिला के कानूनी सहायता प्राधिकरण के सचिव शुभोजित रक्षित ने पत्रकारों को बताया कि जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबे समय से लंबित मामलों के जल्द निबटारे के लिए कानूनी सहायता प्राधिकरण द्वारा इस तरह की लोक अदालत की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >