लॉ कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले में वकील को किया गया गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा की अस्वाभाविक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वकील को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा की अस्वाभाविक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वकील को गिरफ्तार किया है. छात्रा का शव पिछले सप्ताह उनके चेंबर से लटका हुआ बरामद हुआ था. 21 वर्षीय युवती नियमित रूप से अभ्यास के लिए उसी वकील के चेंबर में जाती थी. शव मिलने के बाद परिवार ने वकील पर गंभीर आरोप लगाये. पुलिस को मौके से एक बैग और उसके भीतर एक पत्र भी मिला है, जिसकी जांच चल रही है. परिवार का कहना है कि छात्रा और वकील के बीच व्यक्तिगत तनाव बढ़ गया था और इसी के कारण यह घटना हुई. परिवार की शिकायत पर पहले असामान्य मौत का मामला दर्ज किया गया था. बाद में जांच के आधार पर पुलिस ने वकील शेख मनोवर आलम को गिरफ्तार किया.

घटना के बाद से इलाके में तनाव है. पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल फोन की जांच और गवाहों के बयान के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे किसी तरह का दबाव या आपराधिक भूमिका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >