कोलकाता में आज का मौसम : जानें शहर में बारिश और हवाओं का हाल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Weather Today Kolkata: कोलकाता में आज मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, लेकिन आर्द्रता के कारण उमस महसूस हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण बंगाल के जिलों में वर्षा और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Weather Today Kolkata: गांगेय पश्चिम बंगाल पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ के असर से शहर के मौसम सुहावना बना रहेगा, हालांकि आर्द्रता के कारण हल्की उमस भी महसूस हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर ने यह जानकारी दी है. आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में मानसून सक्रिय है. शनिवार (18 जुलाई 2026) को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

कोलकाता और आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. कोलकाता, हावड़ा, हुगली और आसपास के इलाकों में एक या दो स्पेल में गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर) में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Wind) चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: मानसून की आफत! उत्तर बंगाल में 18 से 20 जुलाई तक अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन का भी खतरा

सॉल्टलेक और आसपास का बीते 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि कोलकाता के निकटवर्ती सॉल्टलेक क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान 3 सेमी बारिश दर्ज की गयी. इसके अलावा दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों जैसे आसनसोल, मोहनपुर और कलाईकुंडा में भी मध्यम स्तर की बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा

दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों का हाल

कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम और बीरभूम में भी आज आंधी-तूफान, बिजली चमकने और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >