कोलकाता में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी

Kolkata Weather Update: कोलकाता और आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर लोगों को अलर्ट किया है. जानिए कब और कितनी बारिश की संभावना है. आज ही जान लें 20 जुलाई तक के मौसम का हाल.

Kolkata Weather Update: कोलकाता और आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC Kolkata) ने अगले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों को अलर्ट किया है. कहा है कि आने वाले दिनों में कोलकाता में वर्षा और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलकाता और दमदम में अगले 7 दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा. लगातार बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी.

किस दिन कैसा रहेगा मौसम, यहां पढ़ें

  • 14 जुलाई : सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. एक या दो दौर की हल्के से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.
  • 15 जुलाई : सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. एक या दो दौर की वर्षा या वज्रपात (Thundershower) होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
  • 16 जुलाई : बादल छाये रहेंगे और रुक-रुककर कई बार वर्षा होगी. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.
  • 17 जुलाई : सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. एक-दो स्पेल में वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
  • 18 जुलाई : गरज के साथ तेज वर्षा (Thunderstorm with Rain) की संभावना है. उच्चतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
  • 19 जुलाई : बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना. उच्चतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
  • 20 जुलाई : सामान्यतः बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस से राहत

मौसम विभाग ने कहा है कि 7 दिनों के इस पूर्वानुमान से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वर्षा की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >