अवैध निर्माण में कोलकाता नंबर वन : अर्जुन सिंह

बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर अवैध निर्माण को लेकर तीखा हमला बोला.

बैरकपुर. बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर अवैध निर्माण को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आनंदपुर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूरा इलाका मानो मृत्यु नगरी में तब्दील हो गया. अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण के मामले में कोलकाता नंबर वन पर है. महानगर में तालाबों को पाटकर बड़े-बड़े मकान और बिल्डिंग बनाये जा रहे हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की अग्नि-निरोधक व्यवस्था मौजूद नहीं है. उन्होंने दो नेताओं का नाम लेकर आरोप लगाया कि अवैध निर्माण से जुड़े करोड़ों रुपये उनके माध्यम से बुआ-भतीजों तक पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आवासों के साथ-साथ होटल और औद्योगिक इकाइयों में भी फायर सेफ्टी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. आनंदपुर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हुई थी. अर्जुन सिंह ने इसे दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताया. मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है. मुख्यमंत्री नबान्न में बैठकर राजनीतिक बयान देती रहती हैं, लेकिन उनके पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है और सत्ता हाथ से निकल रही है. अर्जुन सिंह बुधवार को नैहाटी में भाजपा के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. मौके पर भाजपा नेता सोहन प्रसाद चौधरी, संतोष राय सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >