रिजेंट पार्क में लूट की घटना की जांच शुरू

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

कोलकाता. रिजेंट पार्क थाना अंतर्गत मूर एवेन्यू में सोमवार शाम को वृद्धा के घर में घुसे बदमाशों ने चाकू की नोक पर करीब चार लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी के लिए उसने गहने खरीद कर रखे थे. माना जा रहा है कि घटना में वृद्धा का कोई परिचित शामिल है. जांच में यह भी पता चला है कि हाल ही में पीड़िता के एक रिश्तेदार ने अपनी बेटी की शादी के लिए उससे रुपये मांगे थे. लेकिन उसने इंकार कर दिया था. उक्त रिश्तेदार भी संदेह के घेरे में है. पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >