संवाददाता, खड़दह.
खड़दह के रहड़ा रामकृष्ण मिशन के माध्यमिक का एक परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा देकर सेंटर से निकलने के बाद से लापता है. उसका नाम अर्णब चक्रवर्ती है. जानकारी के मुताबिक, गोबरडांगा निवासी अर्णब पढ़ाई के कारण अपने माता-पिता के साथ रहड़ा के डांगापाड़ा में रहता है. रहड़ा के बंदीपुर के एक स्कूल में उसका परीक्षा सेंटर पड़ा है. उसके पिता शुभंकर चक्रवर्ती ने बताया कि बेटे की परीक्षा अच्छी नहीं होने के कारण ही वह घर नहीं लौटा, क्योंकि गणित का पेपर थोड़ा कठिन था. संभवत: इसी कारण वह घर नहीं लौटा, क्योंकि उसने अपने दोस्त से कहा था कि परीक्षा खराब होने पर वह घर नहीं जायेगा. घटना के बाद रहड़ा थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
