चाय बनाते समय झुलसा मासूम, हालत गंभीर

खड़दह की बंदीपुर ग्राम पंचायत के देंतिया ग्राम में गुरुवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय एक साल का बच्चा चाय के पात्र में ही गिर गया

बैरकपुर. खड़दह की बंदीपुर ग्राम पंचायत के देंतिया ग्राम में गुरुवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय एक साल का बच्चा चाय के पात्र में ही गिर गया. हादसे में उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. खबर पाकर मौके पर पहुंचे बंदीपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान तृणमूल नेता प्रसेनजीत साहा ने कहा कि वह पीड़ित परिवार की हर तरह से मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि बच्चे की मां चाय बना रही थी, उसी समय खेलते-खेलते बच्चा अचानक गर्म चाय के ही बर्तन में गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया. उसे कोलकाता रेफर किया गया है. पीजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >