निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर की ठगी, अरेस्ट

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग में निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का प्रलोभन देकर मोटी रकम की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना मोचीपाड़ा थानाक्षेत्र इलाके की है.

कोलकाता.

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग में निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का प्रलोभन देकर मोटी रकम की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना मोचीपाड़ा थानाक्षेत्र इलाके की है. पुलिस ने इस मामले की जांच में आरोपी तारक नाथ दास को गिरफ्तार कर लिया है. तारक नाथ दास को बेलघरिया बीटी रोड इलाके से दबोचा गया है. आरोपी को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

अदालत सूत्रों के मुताबिक सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बताया कि पिछले साल आरोपी ने स्टॉक ट्रेडिंग में पैसा लगाने का वादा करके अलग-अलग लोगों से कुल एक करोड़ रुपये से अधिक लोगों से निवेश करवाया.

बताया जाता है कि आरोपी ने कागजों में 25 कंपनियां खोलीं. घटना की मोचीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. सरकारी वकील ने बताया कि जांच करने पर पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति के अकाउंट में 42 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये थे. अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >