रांची मंडल की सीनियर डीसीएम को रिश्वतखोरी मामले में पद से हटाया गया

Indian Railways News: झारखंड की राजधानी रांची में 50 हजार रुपए की रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी कार्रवाी की है. रांची मंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. क्या है पूरा मामला, यहां पढ़ें.

Indian Railways News: रांची रेल मंडल में सीबीआई की छापेमारी व रिश्वतखोरी के मामले में संलिप्तता के संदेह के बाद सीनियर डीसीएम शुचि सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के कोलकाता मुख्यालय से जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गयी.

श्रेया सिंह ने ली शुचि सिंह की जगह

उनकी जगह श्रेया सिंह (पीओ/रांची मंडल) को रांची मंडल का वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक बनाया गया है. यह कार्रवाई 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गयी है.

सीबीआई ने की थी शुचि सिंह से पूछताछ

इस खबर की पुष्टि दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओमप्रकाश चरण ने की. बुधवार को रांची मंडल की डीआरएम बिल्डिंग में सीबीआई ने घूसखोरी मामले में रांची रेलवे मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक शुचि सिंह से पूछताछ की थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Indian Railways News: सीनियर डीसीएम को हटाना बड़ी कार्रवाई

रांची के वाणिज्यिक इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ा, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है. रांची मंडल में सीनियर डीसीएम को हटाना एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने 3 ट्रेनों को किया रद्द, मई तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

ट्रेन हादसों पर अब लगेगा ब्रेक, दक्षिण-पूर्व रेलवे के सभी व्यस्त रूटों पर होगा सुरक्षा ‘कवच’, जानिए कैसे करेगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >