चुनाव में हारे तो नहीं मिलेंगे लक्खी भंडार के पैसे : सौकत

उन्होंने यह भी दावा किया कि जहां भी वह हारे हैं, वहां सरकारी पैसा बंद कर दिया गया है.

तृणमूल विधायक सौकत मोल्ला के विवादित बयान से गरमायी राजनीति

कोलकाता. ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य बजट में लक्खी भंडार का अनुदान 500 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है. सामान्य श्रेणी की महिलाओं को अब प्रति माह 1000 रुपये की बजाय 1500 व एससी/एसटी व पिछड़ी जाति की महिलाओं को 1200 रुपये की बजाय 1700 रुपये मिलेगा. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के विधायक सौकत मोल्ला ने लक्खी भंडार के तहत महिलाओं को मिलने वाला भत्ता बंद करने की चेतावनी दी है. इससे राज्य की सियासत गरमा गयी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि जहां भी वह हारे हैं, वहां सरकारी पैसा बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि भांगड़ के जिन तीन इलाकों से मैं हारा, वहां मैंने पैसा बंद करवा दिया है. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस पिछले चुनाव में भांगड़ के चलताबेरिया, शानपुकुर और पोलरहाट-1 इलाके में आइएसएफ से हार गयी थी. सौकत ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी पैसा देंगी और फिर उनकी बुराई भी करेंगे, यह नहीं होगा.

दूसरी ओर, सौकत मोल्ला के बयान के बाद सियासत गरमा गयी है. यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस ने भी विधायक के बयान से खुद को किनारा कर लिया है.

तृणमूल प्रवक्ता तन्मय घोष ने साफ कहा कि यह पार्टी का बयान नहीं है. वह व्यक्तिगत स्तर पर बोल रहे हैं. हम अलीपुरदुआर और पूर्व मेदिनीपुर में भी कई सीटों पर हारे हैं. वहां भी सरकारी योजनाओं के लिए पैसे दिये जा रहे हैं.

सुकांत ने तृणमूल विधायक के बयान पर किया कटाक्ष

दूसरी ओर, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के साथ मिलकर लोगों को ध्यान में रखकर एक मजबूत बजट तैयार करेंगे, जिसका मकसद विकसित पश्चिम बंगाल बनाना होगा. डॉ सुकांत मजूमदार ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल के लोग प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस असल में बंगालियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन गयी है. रेजिनगर की घटना का जिक्र करते हुए, उन्होंने तृणमूल मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी पर एक नाबालिग को पीटने का आरोप लगाया और कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी की सोच को दिखाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >