महिला की हत्या का आरोप पति पर

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना क्षेत्र के उड़ेलचांदपुर गांव में एक महिला की रक्तरंजित हालत में लाश मिली. घटना रविवार की है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना क्षेत्र के उड़ेलचांदपुर गांव में एक महिला की रक्तरंजित हालत में लाश मिली. घटना रविवार की है. हत्या की आशंका जतायी गयी है, जिसका आरोप उसके पति पर लगा है. आरोपी का नाम गोपीनाथ मंडल है. मृतका की शिनाख्त सुष्मिता मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. सूत्रों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले सुष्मिता का विवाह गोपीनाथ से हुआ था. उनकी दो संतानें भी हैं. गोपीनाथ को पत्नी पर विवाहेतर संबंध होने का संदेह था. इस बात को लेकर उसका उसकी पत्नी के अक्सर झगड़ा होता रहता था. रविवार को सुष्मिता का शव रक्तरंजित हालत में उसके घर से मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उसके मृत होने की पुष्टि हुई. गोपीनाथ द्वारा सुष्मिता की हत्या की आशंका जताते हुए उसकी दीदी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >