उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद पहली बार नयी सेमेस्टर प्रणाली के तहत आयोजित कर रही है परीक्षा
संवाददाता, कोलकाताउच्च माध्यमिक (एचएस) के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ सितंबर से शुरू होंगी. यह परीक्षा 22 सितंबर को खत्म होगी. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. गौरतलब है कि राज्य सरकार की अनुमति और सहयोग से परिषद ने 2024-2025 और 2025-2026 के शैक्षणिक वर्षों से क्रमश: 11वीं और 12वीं कक्षा में ‘सेमेस्टर प्रणाली’ लागू की है. पिछले शैक्षणिक वर्ष में 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपने-अपने संस्थानों द्वारा आयोजित पहले और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं में भाग लिया था. 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए परिषद की ओर से सितंबर में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही है. यह पहली बार है कि उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन करने जा रही है. परिषद की ओर से बताया गया है कि आठ सितंबर से विद्यार्थी सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देंगे. संगीत, विजुअल आर्ट्स और व्यावसायिक विषयों के लिए सुबह 10:00 बजे से 10:45 बजे तक परीक्षा होगी.6.60 लाख परीक्षार्थी देंगे तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा
एचएस तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में 6.60 लाख विद्यार्थी बैठेंगे. इनमें 43.97 प्रतिशत छात्र और 56.03 फीसदी छात्राएं हैं. पिछले साल यह संख्या 5.09 लाख थी, जिसमें 45.32 प्रतिशत छात्र और 54.68 प्रतिशत छात्राएं थीं. छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या 79,582 अधिक है. सभी 23 जिलों में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक है.परीक्षा के दिशा-निर्देश
सेमेस्टर परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग वर्जित है किसी भी परीक्षार्थी के पास परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाया जाता है, तो संबंधित परीक्षार्थी का नामांकन सहित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी जायेंगी परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है. मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच की व्यवस्था की गयी हैप्रश्न पत्र और ओएमआर शीट के सीलबंद कार्टन बॉक्स को खोलने से पहले, ‘सील ओपनिंग फॉर्मेट’ की सभी जानकारी भरनी होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
