एचएस की परीक्षा आज से, 7.10 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

वेस्ट बंगाल काउंसिल हायर सेकेंडरी एजुकेशन के तत्वावधान में इस साल उच्च माध्यमिक की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हो रही है.

संवाददाता, कोलकाता

वेस्ट बंगाल काउंसिल हायर सेकेंडरी एजुकेशन के तत्वावधान में इस साल उच्च माध्यमिक की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हो रही है. इस साल परीक्षा में लगभग सात लाख 10 हजार विद्यार्थी बैठेंगे. इनमें से 44.40 प्रतिशत लड़के और 55.60 प्रतिशत लड़कियां हैं. लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या लगभग 80 हजार अधिक है. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए ज्यादा निगरानी व पारदर्शिता बरती गयी है,

काउंसिल ने सभी सेंटर्स पर परीक्षाएं 27 फरवरी तक चलेंगी. काउंसिल के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 2103 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, इनमें से 104 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 20 उम्मीदवारों पर कम से कम दो पर्यवेक्षक या निरीक्षक तैनात रहेंगे. प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार और परीक्षा पर्यवेक्षक के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी. परीक्षा कक्ष में मोबाइल या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाया जाता है, तो संबंधित उम्मीदवार का नामांकन सहित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी जायेंगी. परीक्षा केंद्र पर सेमेस्टर तीन, सेमेस्टर चार और तीसरे सेमेस्टर की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए छात्र शामिल होंगे. काउंसिल के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि एग्जाम एक ही शिफ्ट में होंगे. सुबह 10 बजे लेकर दोपहर 1:15 बजे तक परीक्षा चलेगी.

परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा

स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. तय समय के बाद एग्जाम हॉल में छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षा के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड, एक वैलिड स्कूल आइडी कार्ड या सरकार से जारी फोटो आइडी ले जाना अनिवार्य होगा. छात्रों को परीक्षा हॉल में अपनी स्टेशनरी का ही उपयोग करना होगा, हॉल के अंदर दूसरे परीक्षार्थी से स्टेशनरी उधार नही लेने की सलाह दी गयी है. परीक्षा हॉल में – मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, लिखे हुए नोट्स, चिट या स्टडी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है. कोई भी मना की गयी चीज रखने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >