ससुराल में फंदे से लटकी मिली गृहिणी, पति अरेस्ट

घटना उत्तर 24 परगना के सोदपुर इलाके में गत 26 सितंबर को हुई थी.

कोलकाता. ससुराल में फंदे पर लटक कर एक गृहिणी की मौत के बाद उसके पिता द्वारा हरिदेवपुर थाने में इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. घटना उत्तर 24 परगना के सोदपुर इलाके में गत 26 सितंबर को हुई थी. गिरफ्तार आरोपी का नाम अरिंदम बनर्जी बताया गया है. शिकायतकर्ता जयंत बनर्जी ने हरिदेवपुर थाने में अपने दामाद व बेटी के देवर के खिलाफ ससुराल में दहेज को लेकर बार-बार परेशान करने की शिकायत दर्ज करायी. जयंत का आरोप है कि ससुराल में लगातार परेशान करने के कारण ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी दामाद अरिंदम को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के देवर की भी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >