भारी बारिश से बंगाल बेहाल, 11 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण गुरुवार से शुरू हुआ मूसलधार बारिश और तूफानी हवाओं का सिलसिला अगले 48 घंटे तक जारी रहने की आशंका है.

तूफानी हवाओं और मूसलधार बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, नदियों का जलस्तर बढ़ा

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण गुरुवार से शुरू हुआ मूसलधार बारिश और तूफानी हवाओं का सिलसिला अगले 48 घंटे तक जारी रहने की आशंका है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में जलजमाव और यातायात बाधित होने से आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है. मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश और तेज होने की चेतावनी दी है.

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हावड़ा, हुगली, कोलकाता, नदिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व व पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. उत्तर बंगाल में भी मौसम का असर गंभीर है. मालदा, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, दिनाजपुर और कूचबिहार जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गयी है.

जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में सात से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा की संभावना है. इससे तिस्ता, तोर्सा और जलढाका जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है. दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जतायी गयी है. इस बीच, उत्तर बंगाल की खाड़ी और तटीय इलाकों में समुद्र उफान पर है. मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है.

राज्य सरकार अलर्ट मोड में

नबान्न से जारी निर्देश में कहा गया है कि पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने और पहले से ही राहत सामग्री का भंडारण करने का निर्देश दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >