कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी.

कोलकाता. राज्य में सक्रिय माॅनसूनी ””ट्रफ”” और उत्तर बांग्लादेश के ऊपर स्थित उच्च स्तर के चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी. आइएमडी के अनुसार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में 12 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण बंगाल में उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा नदिया समेत कई जिलों में भी आठ अगस्त तक भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के गैरकाटा टी एस्टेट में पिछले 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य में सर्वाधिक 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. अन्य स्थानों में भी अच्छी बारिश हुई, जिनमें बक्साद्वार और डालगांव टी एस्टेट (80 मिमी), पश्चिम मेदिनीपुर जिले का मोहनपुर (70 मिमी) और दक्षिण 24 परगना जिले का डायमंड हार्बर (60 मिमी) शामिल हैं. कोलकाता में इस अवधि में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >