हुगली : मारुति और टोटो में जोरदार टक्कर, चार घायल

मंगलवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये. चुंचुड़ा स्टेशन की ओर से यात्रियों को लेकर जा रहा एक टोटो मंगलवार की सुबह सुगंधा के गोटू दिशा में जा रहा था.

सुगंधा के पास हादसा, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

हुगली. मंगलवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये. चुंचुड़ा स्टेशन की ओर से यात्रियों को लेकर जा रहा एक टोटो मंगलवार की सुबह सुगंधा के गोटू दिशा में जा रहा था. दिल्ली रोड से कुछ पहले पुराने तालाब के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो और कार दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे में टोटो में सवार तीन महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि चालक मनोज घाटी के सिर में चोट आयी है. चारों घायलों को पोलबा थाना प्रभारी सलाहुद्दीन मोल्ला ने तुरंत चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक, टोटो चालक मनोज घाटी पोलबा के बिहारीपाड़ा इलाके का निवासी है. परिवारवालों ने बताया कि वह पहले मुंबई में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करता था. करीब डेढ़ साल पहले वह गांव लौटकर टोटो चलाने लगा था. मंगलवार सुबह यात्रियों को लेकर जाते समय यह दुर्घटना हो गयी. पोलबा थाने की पुलिस ने मारुति कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. कार में सवार एक महिला यात्री सुरक्षित बतायी गयी है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >