ट्रेन की चपेट में आकर चार भाजपा समर्थकों की हुई मौत

नदिया जिले के राणाघाट लाेकसभा क्षेत्र के ताहेरपुर में शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रहे पांच भाजपा समर्थक ट्रेन की चपेट में आ गये. इनमें चार की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोलकाता.

नदिया जिले के राणाघाट लाेकसभा क्षेत्र के ताहेरपुर में शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रहे पांच भाजपा समर्थक ट्रेन की चपेट में आ गये. इनमें चार की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे.रेलवे सूत्रों के मुताबिक, हादसा ताहेरपुर और बड़कुल्ला स्टेशन के बीच हुआ. भाजपा समर्थक रेलवे ट्रैक से हो कर सभास्थल की ओर जा रहे थे. हादसे में रामप्रसाद घोष (74), मुक्तिपद सूत्रधार (55) और गोपीनाथ दास (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीनों बरयान थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. भैरव घोष (47) को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.उसे शक्तिनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि रैली स्थल पर पहुंचते समय खराब मौसम की वजह से भाजपा परिवार के कुछ कार्यकर्ता रेल हादसा के शिकार हुए हैं. जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

रेल दुर्घटना में मारे गये समर्थकों को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नदिया जिले के राणाघाट लोकसभा क्षेत्र के ताहेरपुर में शनिवार को पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रहे चार भाजपा समर्थकों की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया. ताहेरपुर की सभा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सुकांत मजूमदार शक्तिनगर महकमा अस्पताल पहुंचे और वहां तीनों नेताओं ने मृत भाजपा समर्थकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. तीनों भाजपा नेताओं ने मृतकों के शव पर माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने मृत समर्थकों के परिवारों से बातचीत की और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया.

हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों से मिले तृणमूल नेता

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे मुर्शिदाबाद के चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत के बाद राज्य की राजनीति गरमा गयी है. इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जिला नेतृत्व को मृतकों के परिवारों के पास खड़े होने का निर्देश दिया. निर्देश मिलते ही ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष समेत कई नेता शोककुल परिजनों से मिले और हर संभव मदद का भरोसा दिया. बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद से लगभग 40 भाजपा समर्थकों का एक दल प्रधानमंत्री की ताहेरपुर सभा में शामिल होने के लिए रवाना हुआ था. शनिवार तड़के पांच भाजपा समर्थक ताहेरपुर और बड़कुल्ला रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आ गये. इनमें चार की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद तृणमूल नेता अभिषेक ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >