विचाराधीन कैदी का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद

मल्लिकफाटक स्थित हावड़ा जिला संशोधनागार (जेल) में एक विचाराधीन कैदी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया

पिता की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा

मल्लिकफाटक स्थित हावड़ा जिला संशोधनागार (जेल) में एक विचाराधीन कैदी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. मृतक का नाम बापी रिट (38) था. मंगलवार सुबह जेल के बाथरूम में उसे फंदे से लटकता पाया गया. वह अपने पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, इस घटना की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू कर दी गयी है, जबकि पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

बापी बेलूड़ थाना अंतर्गत राजेन सेठ लेन का रहने वाला था. आरोप है कि इस वर्ष अप्रैल महीने में उसने अपने पिता हराधन रिट की गला दबाकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद वह लिलुआ स्टेशन पहुंचा था और ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन आरपीएफ ने उसे पकड़ कर बेलूड़ थाने के हवाले कर दिया. वह डिप्रेशन का मरीज था. उसने दो शादियां की थी. दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गयी थीं. पिता के साथ उसका अक्सर झगड़ा होता था. इसी से तंग आकर उसने पिता की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >