ससुराल से मिला नवविवाहित युवक का फंदे से लटका शव

मृतक का नाम राकेश पात्र (20) है. करीब पांच माह पहले उसने पड़ोसी गांव नगेंद्रगंज की निवासी रीना मंडल से प्रेम विवाह किया था.

पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह गंंगासागर. दक्षिण 24 परगना के गंगासागर क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक का शव ससुराल के गाय के रखने के स्थान से फंदे पर लटका मिला. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और तनाव का माहौल है. मृतक का नाम राकेश पात्र (20) है. करीब पांच माह पहले उसने पड़ोसी गांव नगेंद्रगंज की निवासी रीना मंडल से प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि इस विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच शुरू से ही मतभेद थे. हाल के दिनों में पत्नी अपने मायके चली गयी थी. परिजनों का आरोप है कि शिवरात्रि के दिन राकेश को उसके ससुर ने फोन कर घर बुलाया था. इसके बाद वह ससुराल गया. अगले दिन उसके काका ससुर के घर से राकेश का शव फंदे से लटका मिला. ससुराल पक्ष ने ही इस घटना की सूचना राकेश के परिवार को दी. मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना सागर थाने में दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिवार का दावा है कि यह सामान्य आत्महत्या नहीं है और इसके पीछे गंभीर साजिश हो सकती है. परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक अंतिम संस्कार न करने का निर्णय लिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जायेगा. ग्रामीणों के दबाव के बीच पुलिस रीना मंडल और उसके परिवार के छह सदस्यों को पूछताछ के लिए थाने ले गयी. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा प्राथमिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >