हाबरा : ट्रेन के धक्के से दंपती की मौत

उत्तर 24 परगना के हाबरा के जयगाछी इलाके में ट्रेन के धक्के से दंपती की मौत हो गयी.

हाबरा. उत्तर 24 परगना के हाबरा के जयगाछी इलाके में ट्रेन के धक्के से दंपती की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की है. रेल पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक, तिन्नाथ साहा व उनकी पत्नी सुनंदा साहा दो बच्चों के साथ जयगाछी 30 नंबर रेल गेट इलाके में रहते थे. चार साल पहले दुर्घटना में तिन्नाथ का पैर कट गया थी. तब से वह घर में एक दुकान चला रहे थे. पत्नी दूसरों के घरों में काम करती थी. तिन्नाथ को शराब की लत थी. इस पर पत्नी के साथ लगातार विवाद होता था. शुक्रवार को यह विवाद काफी बढ़ गया. इसके बाद तिन्नाथ रेल पटरी पर जाकर सो गया. उसकी पत्नी सुनंदा उसे बचाने के लिए दौड़ी. इसी समय आ रही लोकल ट्रेन की चपेट में पति-पत्नी आ गये, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >