बीएसएफ ने 55.35 लाख का सोना किया जब्त, एक अरेस्ट

मोटरसाइकिल के फुटरेस्ट में करीब 55.35 लाख रुपये का सोना छिपा कर तस्करी के इरादे से मुर्शिदाबाद के बायराघाट इलाके से गुजर रहा था.

कोलकाता. भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल सीमांत की 71वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में एक तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह मोटरसाइकिल के फुटरेस्ट में करीब 55.35 लाख रुपये का सोना छिपा कर तस्करी के इरादे से मुर्शिदाबाद के बायराघाट इलाके से गुजर रहा था. सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह बीएसएफ की 71वीं बटालियन की बायराघाट सीमा चौकी को यह सूचना मिली कि फिरोजपुर गांव का रहने वाला एक शख्स बांग्लादेश से लाये गये सोने को भारतीय सीमा के अंदर तस्करी करने वाला है. सूचना मिलते ही जवानों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी. सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार एक शख्स को रोक कर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के फुटरेस्ट के भीतर से सोने के दो बिस्कुट और दो छोटे टुकड़े बरामद किये गये. बीएसएफ जवानों ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और बरामद सोना अपने कब्जे में ले लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र का निवासी है. उसने पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल उसे एक स्थानीय व्यक्ति ने सौंपी थी, जिसे वह आगे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने वाला था. इसके बदले उसे करीब दो हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन उससे पहले ही बीएसएफ ने उसे दबोच लिया. जब्त सोने का कुल वजन करीब 461.29 ग्राम बताया गया है. गिरफ्तार तस्कर को सोने और मोटरसाइकिल सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >