सोना तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोना जब्त

विधाननगर पुलिस ने सोना तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार किलोग्राम सोना जब्त किया गया है. पुराने नोटों का इस्तेमाल कर तस्करी करने का खुलासा हुआ है.

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के लेक टाउन थाना क्षेत्र से एक सोना तस्कर गिरोह के दो लोगों को पकड़ा गया है. उनके पास से चार किलों सोना जब्त हुआ है. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी अमित कुमार भरत राठौर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राठौर ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी लेने पर बड़े पैमाने पर सोना जब्त किया गया. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही बाहरी राज्य के निवासी है. पुलिस फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को दबोचने में लगी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक रुपए और दो रुपए के कई नोट बरामद

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि ये लोग पहले भी गोल्ड तस्करी कर चुके हैं. इनके पास से पुराने एक रुपए और दो रुपए के कई नोट भी बरामद किए गए हैं. जांच में पता चला है कि ये लोग इन नोटों के नंबर के मेल मिलाप करके ही गिरोह के सदस्यों के जरिए सोना तस्करी कर रहे थे. पुलिस को संदेह है कि इनका एक बड़ा गिरोह है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >