बंगाल के बेलघरिया एक्सप्रेस वे पर गैंगवार, राजा दत्त की मौत, दो गुर्गे घायल

बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के एक खूनी गैंगवार में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मौत हो गई। गोलीबारी में उसके दो साथी भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

बैरकपुर से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के हुए शूटआउट में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मौत हो गयी. गोलीबारी में उसके दो साथी भी घायल हुए हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है.

पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, सुबह बेलघरिया एक्सप्रेसवे पर खलिसाकोटा इलाके में राजा दत्त और उसके साथी पहुंचे थे. तभी दूसरी गैंग के लोग वहां आ गये. दोनों पक्षों में बहस के बाद दूसरे गुट ने राजा से बंदूक छीनकर उस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. पॉइंट ब्लैंक रेंज से चली गोली लगने से राजा और उसके दो साथी लहूलुहान होकर गिर पड़े.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस खंगाल रही फुटेज

खबर पाकर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने राजा दत्त को मृत घोषित कर दिया. बाकी दो का इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >