एफआरआरओ ने राज्य के सीईओ को भेजी 21 बांग्लादेशी नागरिकों के नामों की सूची

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को 21 बांग्लादेशी नागरिकों के नामों की सूची भेजी है.

संवाददाता, कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को 21 बांग्लादेशी नागरिकों के नामों की सूची भेजी है. इन सभी के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट हैं. इनके पास से अवैध तरीकों से हासिल किये गये भारतीय वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, और राशन कार्ड मिले हैं.

यहां तक कि इनमें से कुछ के पास से भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं. इन 21 लोगों में से कुछ लोग बनगांव सीमा पार करके अवैध रूप से भारत में घुस आये थे, और कुछ बांग्लादेशी नागरिक मेडिकल वीजा पर बांग्लादेश से भारत आये थे और बाद में अपने परिवार के बाकी सदस्यों को घुसपैठ करवा कर भारत ले आये. इन 21 लोगों में से कुछ लोग 2017 से टूरिस्ट वीजा पर भारत में रह रहे थे. कुछ ने तो बेहला में जमीन भी खरीदी थी. भारत से बांग्लादेश आने-जाने के दौरान आव्रजन विभाग के काउंटर पर इन बांग्लादेशी नागरिकों के पास से भारतीय दस्तावेज बरामद हुए.

इससे पहले, पांच अगस्त को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय द्वारा छह और बांग्लादेशियों की सूची मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय को भेजी गयी थी. इनमें से प्रत्येक के भारतीय दस्तावेज रद्द करने की सिफारिश मुख्य चुनाव आयुक्त से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >