हावड़ा : जलजमाव से मुक्ति के लिए शहर में बनेंगे चार पंपिंग स्टेशन

निगम ने राज्य के शहरी विकास विभाग के पास भेजा प्रस्ताव

निगम ने राज्य के शहरी विकास विभाग के पास भेजा प्रस्ताव

हावड़ा. जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हावड़ा नगर निगम ने शहर में चार पंपिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है. इस पर करीब दो करोड़ की लागत आयेगी. निगम ने यह प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा है. जानकारी के अनुसार, ये पंपिंग स्टेशन उत्तर, मध्य, दक्षिण हावड़ा और बाली में बनाये जायेंगे. इन स्टेशनों को हुगली नदी के किनारे बनाये जाने की योजना है. इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है. पंपिंग स्टेशनों के चालू होने पर कुछ घंटों के अंदर ही पानी निकाल लिया जायेगा. पंपिंग स्टेशन से एक पाइप को उस अंचल के बड़े नाले से जोड़ा जायेगा, जहां जलजमाव की समस्या अधिक होती है. पंपिंग स्टेशन को चालू कर पानी को खींचकर सीधे नदी में फेंका जायेगा. यह सही है कि शहरवासी जलजमाव से बेहद परेशान है. पहले की तुलना में कई जगहों पर पानी कुछ घंटों के अंदर ही निकल जाता है, लेकिन कुछ जगहों पर पानी निकलने में समय लगता है. इसलिए चार पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए संबंधित विभाग के पास प्रस्ताव भेजा गया है. हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जायेगा.

डॉ सुजय चक्रवर्ती, निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >