पांच बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

राणाघाट पुलिस जिले की ओर से अवैध घुसपैठ रोकने के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

वापस बांग्लादेश जाने की कर रहे थे कोशिश

प्रतिनिधि, कल्याणी.

राणाघाट पुलिस जिले की ओर से अवैध घुसपैठ रोकने के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार, ये घुसपैठिये कुछ महीने पहले अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर नदिया जिले में दाखिल हुए थे और तब से छिपे हुए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब इन पांचों ने कंटीली तार पार कर वापस बांग्लादेश जाने की कोशिश की, तो धानतला थाने की विशेष टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार किये गये घुसपैठियों की पहचान शाहिदुल इस्लाम (21), संजीव मोल्ला (28), सजीव मोल्ला (28), तारिकुल सिकदर (36) और शुभ सिकदर उर्फ लिंकर के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान इनके बयानों में विसंगतियां पायी गयीं, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को सभी घुसपैठियों को राणाघाट न्यायिक प्रभाग न्यायालय में पेश किया गया. गौरतलब है कि बांग्लादेश में उग्र स्थिति के कारण हाल के दिनों में सीमा पार करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. इसको देखते हुए नदिया जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपनी निगरानी तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >