श्रीरामपुर में अवैध हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस की नाका चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली.

हुगली. श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस की नाका चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली. दीर्घांगी मोड़ पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली. इस दौरान वाहन से दो 9 एमएम के देसी पिस्तौल और छह राउंड 9 एमएम के कारतूस बरामद किये गये. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी अर्णव विश्वास ने बताया कि मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं. प्रमुख आरोपी सौम्या सुरुल उर्फ पियाल (33) श्रीरामपुर थाना अंतर्गत जेएन लाहिड़ी रोड का निवासी है. अन्य आरोपी शिवनाथ विश्वास उर्फ छोटका (36), सुमित दास उर्फ गुल्लू (20), षष्ठी दास (30) और दीपक सिंह उर्फ सुजीत उर्फ पोंगा (26) देबागान, माणिकतला के रहनेवाले हैं. इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >