कोलकाता. तृणमूल विधायक ने विधानसभा में राज्य के मत्स्य पालन मंत्री को निकम्मा कह दिया. उनका दावा है कि मंत्री को नहीं पता कि राज्य में कितनी मत्स्य पालन सहकारी समितियां हैं. उन्हें यह भी नहीं पता कि कितनी सहकारी समितियां बंद हैं. इस पर स्पीकर बिमान बनर्जी ने विधायक को फटकार भी लगायी. गुरुवार को विधायक समर मुखर्जी ने शिकायत की कि मंत्री को नहीं पता कि राज्य में कितनी मत्स्य पालन सहकारी समितियां हैं. इतना ही नहीं, सहकारी समितियां बंद हैं. तब मंत्री बिप्लब राय चौधरी ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा : राज्य में कुल 875 मत्स्य पालन सहकारी समितियां हैं. हो सकता है कि उनमें से कुछ बंद हों, लेकिन सभी बंद होने की जानकारी सही नहीं है. बाद में सदन के समाप्त होने पर तृणमूल विधायक ने मंत्री से व्यक्तिगत रूप से खेद व्यक्त किया. हालांकि, बाद में तृणमूल विधायक समर मुखर्जी को मंत्री शोभनदेब चटर्जी ने अपने कक्ष बुलाकर बातचीत भी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
