अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को होगी प्रकाशित

पश्चिम बंगाल में एसआइआर के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी.

14 फरवरी को समाप्त होगी सुनवाई, चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

संवाददाता, कोलकातापश्चिम बंगाल में एसआइआर के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी. चुनाव आयोग ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) मनोज कुमार अग्रवाल की नयी दिल्ली में आयोग के साथ बैठक के बाद नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है. चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने विज्ञप्ति जारी किया. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की समय सीमा बढ़ा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने स्क्रूटनी (दस्तावेजों की जांच) के लिए सात अतिरिक्त दिन देने का निर्देश दिया था. मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने भी आयोग को पत्र भेजकर सुनवाई की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, अगर स्क्रूटनी के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय दिया गया तो सुनवाई 14 फरवरी को खत्म होगी. इसके बाद स्क्रूटनी सात दिन यानी 21 फरवरी तक चलेगी. उसके बाद 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. जानकारी के मुताबिक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (इआरओ) और एइआरओ 21 फरवरी तक दस्तावेज सत्यापन का काम करेंगे. फिर जिला चुनाव अधिकारी (डीइओ) उन कार्यों की जांच करेंगे. इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में पूरे काम का दोबारा मूल्यांकन किया जायेगा. सीइओ मनोज कुमार अग्रवाल अपनी रिपोर्ट भारत चुनाव आयोग को भेजेंगे. इन कार्यों के पूरा होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >