हार के डर से ममता कर रहीं नाटक : दिलीप

भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे और एसआइआर को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है, तो मुख्यमंत्री दिल्ली क्यों गयीं?

संवाददाता, कोलकाता

भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे और एसआइआर को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है, तो मुख्यमंत्री दिल्ली क्यों गयीं? उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि अगर एसआइआर सही तरीके से हुआ, तो वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पायेंगी. इसी वजह से वह दिल्ली जाकर ड्रामा कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई और बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने बयानबाजी शुरू कर दी. दिलीप घोष ने कहा कि एसआइआर से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, बल्कि तृणमूल कार्यकर्ता बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसरों को परेशान कर रहे हैं. उनका आरोप है कि एसआइआर की प्रक्रिया को जान-बूझकर जटिल बनाया जा रहा है, ताकि यह समय पर पूरा न हो सके. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जैसे चुनाव आयोग ने बिहार में एसआइआर की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया था, वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी किया जायेगा. बिहार जैसे ही नतीजे पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >